फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: शादी वाले घर में घुसा चोर, दो मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये किए चोरी

Thu, 19 Nov 2026 12:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर के मोहल्ला महाराजनगर में बुधवार रात एक घर से नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। रात में एक चोर घर में घुसा और वारदात को अंजाम देकर भाग गया।  
विज्ञापन
कमरे में खुली मिली अलमारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहल्ला महाराजनगर निवासी रियाज अहमद मज्जू के घर चोर ने नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। तीन दिन पहले ही उनके घर में बेटे और बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद घर में मेहमानों की आवाजाही भी थी। इसी बीच चोर ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित परिवार की नाजिया ने बताया कि बुधवार रात में किसी वक्त घर में एक चोर घुस आया। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोर दो मोबाइल फोन और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। 

परिवार के लोगों का कहना है कि चोर जेवर चुराने की नीयत से घुसा था, लेकिन घर की एक महिला जाग गई तो उसे तमंचा दिखाया और भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें