फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बस नाम के हैं कंटेन्मेंट जोन, सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में हो रही आवाजाही

विज्ञापन
शिवपुरी वार्ड के कंटेमनट जोन से निकलती युवती। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में जिस रफ्तार से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इससे शहर से लेकर जिले के हालात और खराब होने आशंका बन रही हैं। मगर, इसके बावजूद न तो लोग स्वयं अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक हैं और न ही जिला प्रशासन सख्ती करने के मूड में है। ऐसे में लोगों की कंटेन्मेंट जोन में भी बेधड़क आवाजाही जारी है। शुक्रवार को शहर के कंटेन्मेंट जोन शाहपुरा कोठी, काशीनगर ओर शिवपुरी वार्ड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
विज्ञापन

........
बल्ली हटाकर निकल रहे बाइक सवार
कंटेन्मेंट जाने बने शाहपुरा कोठी में लोगों का आना जाना जारी है। संक्रमित मिलने के बावजूद मोहल्ले के लोग निरंतर आ जा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता।
.........
सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में आवाजाही
शिवपुरी वार्ड में संक्रमित मिलने के बाद गली को कंटेन्मेंट जोन बनाकर नियमों का पालन कराने के लिए सुरक्षा कर्मी बैठाए गए हैं। इसके बावजूद लोगों का आवाजाही जारी है।
विज्ञापन

.........
बल्लियां लांघ कर निकल रहे लोग
कंटेन्मेंट जोन काशीनगर में सुरक्षाकर्मी नदारद मिले। ऐसे में लोगों का गलियों में आना जाना जारी रहा। बल्लियां लगी होने के कारण जब रास्ता नहीं मिला तो युवक उनको लांघकर निकलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें