लखीमपुर खीरी। विद्युत लाइन की शिफ्टिंग के चलते सात दिनों तक रोजाना चार घंटे तक शटडाउन लिया जाएगा। बुधवार को गढ़ी उपकेंद्र के सैधरी बाइपास, निघासन रोड की आपूर्ति सुबह छह से 10 बजे तक काटी जाएगी।
शहर के एलआरपी चौराहे से इंदिरा पार्क व मनोरंजन पार्क तक सड़क चौड़ी होनी है, लेकिन विद्युत लाइन शिफ्ट न होने से काफी समय से काम बंद है। अफसरों की सख्ती के बाद बुधवार से विद्युत लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू होगा, जो चार नवंबर तक चलेगा। बुधवार को सैधरी गोशाला, 31 अक्तूबर को चिकवा मंडी व निघासन रोड, एक नवंबर को दुर्भल आश्रम व निघासन रोड, दो नवंबर को सैधरी बाइपास, तीन नवंबर को मेला मैदान व चार नंवबर को बाबू राम सर्राफनगर, निघासन की विद्युत बाधित रहेगी।
विभागीय अफसरों ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते पानी सहित अन्य व्यवस्था कर लें, ताकि कटौती के दौरान दिक्कतों का सामना न करना पड़े।