फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय विद्यालयों में आज से दिखेगी चहल-पहल

Mon, 30 Jun 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गर्मियों के अवकाश के बाद एक जुलाई से परिषदीय स्कूल फिर बच्चों से गुलजार होंगे। इसके लिए विभाग ने तैयारिंयां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

स्कूल खुलने के दौरान पहुंचने वाले बच्चों का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्कूलों को सजाने-संवारने का काम शिक्षक कर रहे हैं। तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया जाएगा। मध्याह्न भोजन में लजीज व्यंजन भी बनेंगे। जिले में संचालित होने वाले 3106 परिषदीय स्कूलों में करीब साढ़े चार लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
बच्चों के स्वागत सहित अन्य तैयारियों को लेकर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन स्कूलों को फूलों और रंगोली बनाकर सजाया जाएगा। वहीं, स्कूल आने वाले हर छात्र-छात्रा का तिलक वंदन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए एक जुलाई से 15 जुलाई तक दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूल से दूरी बनाने वाले बच्चों को दोबारा स्कूल तक लाने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। ताकि वह हर रोज अपने बच्चे को स्कूल भेजकर उसका भविष्य संवार सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें