केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के आवास का बंद रहा गेट
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पुत्र की मंगलवार को जमानत हो गई। बुधवार को कार्यालय पर तो रोज की तरह लोगों की समस्याएं सुनी जाती रहीं। मगर, घर पर सन्नाटा पसरा रहा। उधर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का दिल्ली जाना बताया जाता है।
तिकुनिया हिंसा के आरोपी एंव केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्र मंगलवार को जमानत पर जेल से रिहा हो गए। जेल से निकलकर वह घर पहुंचे थे। बुधवार को उनके घर पर लोगों का आना जाना पूरी तरह से बंद रहा। जबकि आशीष मिश्र मोनू के लिये बुधवार का दिन नया था, जब चार महीने बाद उन्होंने घर पर नींद ली।
हालांकि आशीष मिश्र की भी घर से बाहर हलचल नहीं दिखी। उधर, केंद्रीय गृहराज्यमंत्री का दिल्ली जाना बताया जा रहा है। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर उनके प्रवक्ता क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनकर उनका निपटारा कराते रहे। शहपुरा कोठी स्थिति आवास पर लोगों का आना जाना भी बंद रहा। संवाद