फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बसों व ट्रेनों में सीट के लिए की धक्का-मुक्की

Sun, 07 Sep 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
परीक्षा छूटने के बाद लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर खिड़की से अंदर घुसते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पीईटी की दोनों पलियों की परीक्षा छूटने के बाद ट्रेनों व बसों में भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों का आलम तो यह रहा कि सीट पाना तो दूर अंदर घुसने के लिए परीक्षार्थियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी महिला अभ्यार्थियों को उठानी पड़ी। कईयों को तो ट्रेन में घुसने का मौका तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जिले में रविवावर को दोनों पलियों की परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल रोड, बस स्टेशन, मेला मैदान, राजापुर आदि जगह भंयकर जाम लगा रहा। सबसे बुरा हाल रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज पर लगा रहा। सिंगल ओवरब्रिज होने के चलते दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जो करीब एक घंटा तक लगी रही। जाम में फंसने और तेज धूप के चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया। जाम खुलवाने में यातायात पुलिस नाकाम रही। इधर, रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की काफी भीड़ रही। ट्रेन के आते ही लोग घुसने के लिए टूट पड़े। कोई खिड़की से घुसने का प्रयास करता दिखा तो कोई दरवाजे से धक्का देते हुए अंदर घुसा।

परीक्षा छूटने के बाद लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर खिड़की से अंदर घुसते अभ्यर्थी। संवाद

परीक्षा छूटने के बाद लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर खिड़की से अंदर घुसते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें