फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की बेतहाशा कटौती से पूरे जिले में मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में बेतहाशा बिजली कटौती से पूरे जिले में हाहाकार मचा है। आम जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। यहां तक कि लोगों को पीने का पानी तक समय से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। शहरी क्षेत्रों में टुकड़ों-टुकड़ों में करीब तीन से चार घंटे बिजली कटौती हो रही है। हालांकि, बिजली अधिकारियों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में इस समय बिजली कटौती नाममात्र को ही हो रही है।
विज्ञापन

असल मुसीबत ग्रामीण इलाकों में है। यहां 18 घंटे बिजली देने और छह घंटे की कटौती के निर्देश हैं लेकिन इसके उलट गांवों में मुश्किल से पांच-छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जितनी देर बिजली मिलती है, उतनी देर अन्य तकनीकी दिक्कतों जैसे ट्रांसफार्मर फुंकने, तार टूटने, उपकेंद्र में खराबी आ जाने के कारण शटडाउन होना आम बात हो गई है। बिजली किल्लत से बिलबिला रहे लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है।
पिछले दिनों जब बिजली किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों ने मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह से विद्युत आपूर्ति में सुधार कराने की गुहार लगाई तो विधायक सीधे उपकेंद्र जा पहुंचे और बिजली अधिकारियों को चेताया कि कि जल्दी ही विद्युत आपूर्ति में सुधार न हुआ तो वह चौराहे पर तख्त डालकर धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

दो दिन पहले गोला के आक्रोशित वकीलों ने तत्काल बिजली कटौती खत्म करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लगातार दिक्कत झेल रहे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। यह गुस्सा तब और बढ़ जाता है जब कोई बिजली अधिकारी फोन नहीं उठाता।
गोला नगर और क्षेत्र में भी भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। आलम यह है कि अधिकारियों को पता भी नहीं होता कि रोस्टिंग कब तक होने वाली है। इन दिनों विद्युत वितरण उपखंड से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों पर 24 घंटे में महेश मुश्किल से 10 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें