संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा में अजगर को पकड़कर निकलते वनकर्मी व ग्रामीण। स्रोत : वन विभाग
संपूर्णानगर। वन रेंज के अलग-अलग गांवों में तीन स्थानों पर अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने बारी-बारी से पहुंचकर अजगरों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
संपूर्णानगर वन रेंज के सिंगाही खुर्द मिलेट्री फार्म मार्ग की नई बस्ती गोविंदनगर में लल्लन गौड़ के घर के पीछे मक्के के खेत में एक अजगर दिखाई दिया। इसके बाद कस्बे में मदेशिया ट्रेडर्स के पीछे भाग सिंह के घर पर अजगर निकलने से वहां दहशत फैल गई। वहीं, मुरारखेड़ा गांव में सोनू के खेत में अजगर दिखा। सूचना पर वन विभाग की टीम में शामिल शमशेर सिंह, रामकुमार उर्फ शेरा, अमर वाल्मीकि, अरुण आदि पहुंचे, जिन्होंने तीनों जगहों पर कड़ी मशक्कत के बाद अजगरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा है। संवाद