फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग तीन जगहों पर अजगर निकलने से हड़कंप

Sun, 29 Jun 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा में अजगर को पकड़कर निकलते वनकर्मी व ग्रामीण। स्रोत : वन विभाग
विज्ञापन
संपूर्णानगर। वन रेंज के अलग-अलग गांवों में तीन स्थानों पर अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने बारी-बारी से पहुंचकर अजगरों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

संपूर्णानगर वन रेंज के सिंगाही खुर्द मिलेट्री फार्म मार्ग की नई बस्ती गोविंदनगर में लल्लन गौड़ के घर के पीछे मक्के के खेत में एक अजगर दिखाई दिया। इसके बाद कस्बे में मदेशिया ट्रेडर्स के पीछे भाग सिंह के घर पर अजगर निकलने से वहां दहशत फैल गई। वहीं, मुरारखेड़ा गांव में सोनू के खेत में अजगर दिखा। सूचना पर वन विभाग की टीम में शामिल शमशेर सिंह, रामकुमार उर्फ शेरा, अमर वाल्मीकि, अरुण आदि पहुंचे, जिन्होंने तीनों जगहों पर कड़ी मशक्कत के बाद अजगरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें