फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट मार्च कर कराया सतर्कता का अहसास

Mon, 16 Jan 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
एसएसबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीओ सिटी के नेतृत्व में शहर में घूमे जवान 
विज्ञापन

सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट की अगुवाई में बिहार सैनिक फोर्स ने पुलिस के साथ शहर में रूट मार्च किया और लोगों को प्रशासन की सतर्कता का लोगों को अहसास कराया। उधर खीरी में भी पुलिस ने रूट मार्च किया। 
विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को जिले में बिहार सैनिक पुलिस की एक कंपनी जिला मुख्यालय आ गई थी। सोमवार को सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट की अगुवाई में सैनिकों ने स्थानीय पुलिस के साथ शहर में रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस और जवान पूरे पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुआ रूट मार्च रोडवेज बस स्टेशन, हीरालाल धर्मशाला, संकटा देवी चौराहा, बड़ा चौराहा, कचहरी रोड आदि प्रमुख मार्गों से होकर कॉलेज में समाप्त हुआ। रूट मार्च में सदर कोतवाल दीपक शुक्ल, महेवागंज चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह के अलावा तमाम पुलिस कर्मी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी। पुलिस ने कसबा और आसपास के क्षेत्रों में रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस के वाहन हूटर बजाते हुए चल रहे थे। रूट मार्च मुख्य मार्ग से अवधी टोला, बाजार, शेखसराय. सैयदवाड़ा होते हुए खीरी थाने के रास्ते गांव अमृतागंज, कटकुसुमा, शंकरपुर नकहा, रामापुर होते हुए ओयल पहुंचा। रूट मार्च में खीरी, ओयल और नकहा चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें