फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया से बड़े शहरों के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं

Sat, 10 Oct 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख बाजार तिकुनिया से लखनऊ, बहराइच, अयोध्या धाम और दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा नहीं है। बस स्टैंड सड़क किनारे खुले में होने और रोडवेज कर्मचारी की तैनाती न होने से यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी भी नहीं मिल पाती। इससे उन्हें मौसम की मार झेलते हुए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

तराई विकास संस्थान और तिकुनिया उद्योग व्यापार मंडल लंबे समय से बड़ी रेल लाइन और रोडवेज बस स्टैंड की मांग कर रहे हैं। संस्थान के सत्य प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार, लखनऊ, अयोध्या, बहराइच, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए सीधी बस या रेल सेवा नहीं है। इसका फायदा निजी बस संचालक उठा रहे हैं। संवाद

सीतापुर और गोला डिपो की बसें तिकुनिया जाती हैं। लखीमपुर डिपो में लखनऊ, अयोध्या धाम, बहराइच और दिल्ली के लिए बस उपलब्ध नहीं है। बस स्टैंड की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

— गीता सिंह, एआरएम, लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें