फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी टाउन में लग रहा जाम, आज शाम मिल जाएगी राहत

विज्ञापन
कस्बा खीरी के मुख्य मार्ग लहरपुर बस स्टॉप के पास  वाहनों की लगी लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर/खीरी टाउन। सीतापुर के हरगांव में क्रॉसिंग पर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के चलते एक अप्रैल से लखीमपुर-सीतापपुर फोरलेन हाईवे बंद है। ऐसे में अधिकांश वाहन खीरी टाउन होकर गुजर रहे हैं। सड़कें संकरी और कई मोड़ होने की वजह से वहां जाम की समस्या बनी रहती है। अब रविवार को शाम छह बजे से रेलवे क्राॅसिंग खुल जाएगी और हाईवे पर पहले की तरह वाहन रफ्तार पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन

सीतापुर हाईवे बंद होने से खीरी टाउन में पिछले छह दिन से लोग जाम की समस्या झेल रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक पूरा कस्बा जाम की गिरफ्त में रहता है। जाम की वजह से वाहन सवार तो परेशान होते ही हैं साथ ही खीरी कस्बे के लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम की वजह से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
खीरी कस्बे में जब जाम की समस्या बनी तो भारी वाहनों को भदफर से भी निकाला जाने लगा, लेकिन राहत फिर भी नहीं मिल सकी। रोडवेज बसें, छोटे वाहन खीरी कस्बे से होकर ही निकले। कस्बा की सड़कें संकरी होने की वजह से जाम की समस्या बनी रही। सबसे ज्यादा जाम मोड़ की वजह से लगा। सबसे ज्यादा समस्या बाजार से किला रोड स्टेशन होते हुए लहरपुर मार्ग खीरी थाने के पास रही।
विज्ञापन


अब 13 से 18 अप्रैल तक फिर बंद होगा हाईवे
पहले चरण का काम पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण में 13 अप्रैल से काम शुरू होना है। ऐसे में 13 से 18 अप्रैल तक एक बार फिर से लखीमपुर-सीतापुर हाईवे की हरगांव रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरीके से बंद कर दी जाएगी। हाईवे बंद होने से फिर वही डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इसी तरह वाहन लखीमपुर से सीतापुर और सीतापुर से लखीमपुर आ-जा सकेंगे।

सिकंदराबाद में भी लगा जाम
गोला से सीतापुर लखनऊ जाने वाले वाहन अब लखीमपुर नहीं, बल्कि सिकंदराबाद, बेहजम होते हुए महोली, सीतापुर जाते हैं। इस रूट पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर सिकंदराबाद में सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें