फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण पाइप पेयजल योजना हुई बदहाल

Thu, 25 Jun 2015 06:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण पाइप पेयजल योजना न सिर्फ बदहाल हो गई है, बल्कि कार्यदाई संस्था जलनिगम के अधिकारियों की कार्यशैली की पोल खोल रही है। जिले में कहीं सात साल से नलकूप ठप पड़े हैं तो कहीं दो साल से। मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री का इस्तेमाल न किए जाने के कारण ज्यादातर योजनाओं में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने और लीकेज एक बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन

मई माह की प्रगति रिपोर्ट पर ब्लाक कोआर्डिनेटरों से जून में सत्यापन का कार्य कराया गया। जिसमें जिले में जलनिगम की 31 कार्ययोजनाओं में कमियां पाई गई हैं। जिसकी रिपोर्ट डीएम, सीडीओ और जलनिगम के अधिशाषी अभियंता को भेजी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ईसानगर कस्बे में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना आंशिक खराबी की वजह से वर्ष 2008 से बंद पड़ी है। इसी ब्लाक के गांव मिर्जापुर मल्लापुर में पिछले दो वर्षों से पाइप लाइन ठप पड़ी है। धौरहरा के नयागांव में तीन माह से ग्रामीणों को पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। पलिया के बसंतापुरकलां में पाइप लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इससे पानी की सप्लाई ठप हो गई है। रमियाबेहड़ के तेलियार में दो साल से ग्रामीण पाइप पेयजल योजना ध्वस्त पड़ी है। जिसका कोई पुरसाहाल नहीं है। ईसानगर के बसाहिया में योजना को चालू ही नहीं किया गया है। जबकि इसी क्षेत्र के  लालपुर गांव में पांच नलकूप हैं, जिनमें चार बंद पड़े हैं और पाइप लाइन में लीकेज की बढ़ी समस्या है। इसी तरह निघासन के चखरा में दो माह से पान की सप्लाई ठप पड़ी है। पाइप लाइन में लीकेज है और भवन निर्माण का कार्य भी नहीं हुआ है। बिजुआ क्षेत्र के पल्हनापुर में ग्रामीणों को पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। बांकेगंज के ग्रंट 11 के तिलकपुर में स्थापित ओवरहेड टैंक डेढ़ साल से ठप पड़ा है, जबकि नयागांव के ओवरहेड टैंक से पिछले छह माह से पान की सप्लाई नहीं की गई है। लखीमपुर के रमुआपुर ग्राम पंचायत के मजरा भगौतीपुर में दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम को पानी की सप्लाई की जा रही है। संबंधित मजरों में तो पाइप लाइन में लीकेज के कारण पूरी व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है।
यहां बिजली और लीकेज भी बनी समस्या
पलिया के कोठिया गांव में पानी की सप्लाई बिजली पर निर्भर है, पाइप लाइनों में भी लीकेज है। वहीं पलिया के सिंगाहीखुर्द में भी पानी की सप्लाई पूरी तरह बिजली पर निर्भर है। पंप हाउस की बाउंड्री गिरने वाली है और पाइप लाइन में भी कई जगह लीकेज है। जिसके कारण शारदा होटल संपूर्णानगर के खजुरिया रोड से आगे पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। प्राइमरी स्कूल सिंगाई खुर्द एवं मंगला सीमेंट के सामने पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। मझर्गइं में पाइप लाइन और ओवरहेड टैंक, वाल्व में लीकेज है। मजरा खालेपुरवा एवं राजापुर बघइया में पिछले कई माह से पानी सप्लाई ठप है। मितौली के दतेली कलां में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।  
विज्ञापन

ईई, जलनिगम विनय कुमार ने बताया कि कार्ययोजना की निगरानी के लिए समय-समय जल निगम के अधिकारी कार्यस्थल पर जाकर निरीक्षण करते हैं और कमियां मिलने पर संबंधित ठेकेदार से गड़बड़ी ठीक कराई जाती है। जिन गांवों में समस्याएं हैं, उन्हें दूर करवाया जा रहा है। कई जगहों पर बिजली की भी समस्या है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें