फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितिन ने की स्टील प्लांट का काम शुरू कराने की मांग

Thu, 25 Jun 2015 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के बेहजम गांव स्थित स्टील प्लांट के काम को तत्काल चालू कराने के लिए और ग्राम चड़रा स्थित एनएमडीसी के विद्यालय को चालू रखने के लिए केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने स्टील प्लांट के निर्माण कार्य को तत्काल शुरू करने और चड़रा स्थित विद्यालय को ग्रामीण बच्चों को शिक्षा देने के लिए चालू रखने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के बेहजम में स्टील प्लांट के निर्माण कार्य को रोके जाने पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अकारण ही बेहजम स्टील प्लांट में निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया है। इस स्टील प्लांट के चालू होने से क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के कई जिलों के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि इस स्टील प्लांट का निर्माण कार्य बंद होने से जिला खीरी के साथ-साथ आस-पास के कई जिलों के बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार के अवसर समाप्त होंगे। जनहित में बेहजम स्टील प्लांट के निर्माण कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूरा कर यहां नवयुवकों की बेरोजगारी को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने चड़रा स्थित एनएमडीसी की ओर से संचालित विद्यालय को अचानक बंद किए जाने पर आश्चर्य प्रकट करते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से कहा कि विद्यालय भवन का निर्माण जनता की भावना अनुसार कराया गया था और विद्यालय में शिक्षण कार्य चालू कराया गया था विद्यालय ग्रामीण जनता के गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को अच्छी व सस्ती शिक्षा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस विद्यालय को बंद कराए जाने की कोशिश की जा रही है।         
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति को बनाए रखना उनका कर्तव्य है धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से उनका खून और माटी का रिश्ता है इस क्षेत्र के विकास के लिए वह सदैव प्रयत्नशील रहेंगे तथा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के लिए प्रशासन और सरकार से सदैव संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें