फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एलआरपी में बनेगा थीम बेस्ड वाटर पार्क

Thu, 20 Aug 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है वाटर पार्क। स्रोत: नगर पालिका
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों को मनोरंजन की नई सुविधा मिलने जा रही हैं। नगर पालिका एलआरपी क्षेत्र में करीब छह हजार वर्ग फुट में थीम बेस्ड वाटर पार्क बनाएगी। करीब 80 लाख रुपये की लागत वाले पार्क को स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बरसात के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार, वाटर पार्क में वेव पूल, वाटर स्लाइड्स, किड्स पूल, रेन डांस एरिया, लेजी रिवर और वाटर फॉल जैसी सुविधाएं होंगी। बच्चों और परिवारों को ध्यान में रखते हुए पार्क को आकर्षक रूप दिया जाएगा।
आगंतुकों के लिए चेंजिंग रूम, कैफे व स्नैक्स जोन और सिटिंग एरिया भी बनाया जाएगा। लैंडस्केप गार्डन के साथ आकर्षक लाइटिंग, प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट तथा पार्किंग की सुविधा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि वाटर पार्क बनने के बाद शहरवासियों को मनोरंजन का नया विकल्प मिलेगा। बच्चों से लेकर परिवारों तक के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें