फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि, अफसर अपने पाल्यों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं

Wed, 27 Jul 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने को एक्शन पार्टी ने दिया धरना
विज्ञापन

सरकारी वेतनभोगियों, अधिकारियों, विधायकों, सांसदों, मंत्रियों आदि  के पाल्यों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाना अनिवार्य किए जाने संबंधी  हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराए जाने की मांग को लेकर एक्शन पार्टी ने  नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण में धरना दिया। धरने का नेतृत्व एक्शन पार्टी  के राष्ट्रीय महासचिव अनुराग एम, सारथी ने किया। 
सारथी ने कहा कि देश  प्रदेश की उन्नति का आधार शिक्षित और योग्य युवा पीढ़ी है। युवाओं की  योग्यता शिक्षा की जड़ प्राथमिक शिक्षा में निहित है। देश और प्रदेश की  प्राथमिक शिक्षा बदहाली का आइना बनती जा रही है। यदि जल्दी ही प्राथमिक  शिक्षा नहीं सुधरी तो देश के 80 फीसदी युवाओं की दशा और दिशा योग्यतापरक नहीं हो पाएगी। उन्होंने मांग की कि हाईकोर्ट के इस महत्वपर्ण आदेश का  अनुपालन सख्ती से कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में प्रदेश संयोजक उपेंद्र चच्चू,  सुधीर महसी, शैलेंद्र, सोनू, मुकेश पांडेय, विनोद शुक्ला, आरके श्रीवास्तव,  आशीष शर्मा, रमन वर्मा, विशाल मिश्र, दीपक तिवारी, अमन तिवारी आदि पार्टी  नेता मौजूद रहे। बाद में एक्शन पार्टी, एप्जा, लोक सारथी बोर्ड के  कार्यकर्ताओं ने इन मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन  एसडीएम को सौंपा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें