फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ग्राम निधि के खातों  को संचालित करें’ 

Wed, 27 Jul 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांकेगंज ब्लाक के प्रधानों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में अवरुद्ध विकास कार्यों को शुरू कराने की मांग को लेकर बांकेगंज ब्लाक से आए प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीडीओ को संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ को सौंपा। प्रधानों ने ब्लाक में बीडीओ और एडीओ पंचायत के मध्य वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को लेकर चल रहे शीत युद्ध से विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

न्याय पंचायत अलीगंज की ग्राम पंचायत शिवपुर सांडा, बघौड़ा, अलीगंज, तेंदुआ, सराय रमुआपुर और भैठिया के प्रधानों ने 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से विकास कार्य प्रारंभ कराने की मांग की। प्रधानों ने बताया है कि कार्ययोजना बनाकर ब्लाकों को उपलब्ध कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक लंबित हैं। प्रधानों ने कई समस्याएं भी बताई हैं, मसलन न्याय पंचायत स्तर पर तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी खुशीराम वर्मा के रिटायर होने के बाद से किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसी तरह तीन ग्राम पंचायतों में पंचायत मित्र की नियुक्ति न होने से मनरेगा कार्य प्रभावित हैं। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने प्रधानों को आश्वासन देते हुए बताया है कि 14वें वित्त आयोग की कार्ययोजनाएं डीएम द्वारा पास की जा चुकी हैं। सेक्रेटरी से मिलकर कार्य शुरू करा सकते हैं। जरूरत के मुताबिक खुली बैठक में प्रस्ताव कर कार्यदायी संस्था जैसे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कार्य करा सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें