फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूटकर भाग रहे लुटेरे से महिला की हाथापाई, दबोचा

विज्ञापन
theif caught while chain snitiching
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। कसबे की दुकान पर पति के साथ रसगुल्ला खा रही महिला की चेन खींचकर एक लुटेरा भागने लगा। महिला ने हिम्मत जुटाई और पति के सहयोग से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। लोगों ने लुटेरे को काबू में किया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को सौंप दिया। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को नशेड़ी बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम उन्नाव निवासी गुड्डी देवी अपने पति उमाशंकर के साथ रोडवेज बस से बरेली से घर वापस जा रहीं थीं। चौराहा पर बस रुकी तो दंपती नीचे उतर आए और एक दुकान पर रसगुल्ला खाने लगे। शाम आठ बजे एक युवक ने गुड्डी देवी के गले पर झपट्टा मार दिया और चेन तोड़कर भागने लगा। इसी बीच महिला ने हिम्मत जुटाई। शोरशाराबा करते हुए पति के सहयोग से आरोपी को दबोच लिया। घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने भी युवक की जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। वह अपने गंतव्य को रवाना हो गई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नशेड़ी किस्म का है। महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें