फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया

विज्ञापन
पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति स्थापना को लेकर पूजन करते भाजपा जिलाघ्यक्ष। स - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती भाजपा कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक मनाई गई। भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने के लिए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विधि विधान से भूमि पूजन भी किया। इस उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने आवास विकास कॉलोनी के अटल पार्क, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क एवं बुद्ध पार्क में पौधरोपण किया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को गरीबों को मसीहा बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की उन्नति का था। इसी को लेकर भाजपा का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास का है। भूमि पूजन में सदर विधायक योगेश वर्मा, पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेई, पुष्पा सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, डॉ.इरा श्रीवास्तव, रामजी दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय बाजार में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि वह सदैव समाज के शोषित, निर्धन वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर समर्पित रहे। इस अवसर पर अरविंद पांडे, नानकचंद वर्मा, पियूष मिश्रा, राजेश प्रजापति, अंकुश महेश्वरी, सचिन गुप्ता, रामकिशोर वाल्मीकि, श्रीशचंद्र त्रिपाठी, मोहित गिरि, युगुल किशोर मिश्र मौजूद रहे।
अमीरनगर। कोटनाथ गांव में भाजपाइयों ने जयंती मनाई। इस मौके पर विजय मिश्रा, रामनाथ राठौर, अभिषेक मिश्रा, सोबरन लाल, राजेंद्र सिंह, प्रताप पाल, राधेश्याम, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। पार्टी कार्यालय पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने एकात्म मानववाद की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत पर काम कर रही है, जिससे गांव के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ सके। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर गांव मियांपुर, रविंद्रनगर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। सहकारी ग्राम विकास बैंक मोहम्मदी के चेयरमैन आलोक सिंह ने उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सुभाष बावली, डॉ. भवसिंधु महंत, राजेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, रामऔतार, दिनेश अवस्थी, नरायण राय, आलोक राय, आशाराम सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन परमानंद घोष ने किया।
पसगवां । उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर ने कहा कि हमारा असली सीमा पर खड़ा जवान है। देश सेवा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस मौके पर राजेश ठाकुर, हरिप्रसाद मिश्र ,पंचम लाल ,साजिया, प्रदीप बाजपेई मौजूद रहे।
उचौलिया। जनसंघ अध्यक्ष पंडित दीनदयाल की उपाध्याय की भाजपाइयों ने जयंती मनाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरीश तिवारी, प्रवीण मिश्रा, विक्रांत बाथम, शंकर राय मौजूद रहे।
पलियाकलां। पलिया संसदीय कार्यालय पर हुई गोष्ठी में सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। साथ ही सांसद अजय मिश्र टेनी का जन्मदिन भी मनाया गया। इस मौके पर अनुज शुक्ला बीटू, अरुण तिवारी, इंद्रजीत सिंह गिल, घनश्याम दिवाकर, घनश्याम श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, गुरसेवक सिंह आदि मौजूद रहे।
ईसानगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर सिसैया, जेठरा, धुंधाकला बूथ पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव अवस्थी लालू ने की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बृजभूषण, दुर्गेशनंदन, सुनील, विपिन कटियार, राजीव जायसवाल, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें