फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिल्ली में 1.30 करोड़ की चोरी का नेपाल में खुलासा

Sun, 24 May 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दिल्ली से चोरी कर लाया गया माल बरामद। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुई करीब 1.30 करोड़ रुपये की चोरी के मामले का खुलासा नेपाल पुलिस ने किया है। मामले में नेपाल निवासी नौकर समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नकदी, सोने-हीरे के जेवरात और महंगी घड़ियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

बताया गया है कि दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी संजय कुमार माखीजा के घर में काम करने वाला नेपाली नौकर उपेंद्र रावत 25 फरवरी को अपने साथियों के साथ घर से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और बेशकीमती घड़ियां चोरी कर भाग गया था। घटना के बाद राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की सूचना इंटरपोल तक पहुंचने के बाद नेपाल पुलिस ने जांच शुरू की।
कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि इंटरपोल रिपोर्ट के आधार पर कैलाली जिला पुलिस और सुदूर पश्चिम प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने उपेंद्र रावत निवासी बूढ़ीगंगा नगर पालिका वार्ड-10 जिला बाजुरा को उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसके साथी लोकेश निवासी खपतड़ छेडे़देह गांव पालिका-3 जिला बाजुरा और चोरी का माल खरीदने वाले अर्जुन सुनार निवासी साफेवगर जिला आछाम को भी पकड़ा गया।
डीआईजी ओम बहादुर राना ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 1.34 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य की 12 बेशकीमती घड़ियां, 43.33 लाख रुपये के सोने के जेवरात, 15.5 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी, तीन लाख रुपये का सोना और 2.15 लाख नेपाली रुपये समेत विभिन्न देशों की मुद्रा बरामद की गई है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 2.7 करोड़ नेपाली रुपये और लगभग 1.30 करोड़ भारतीय रुपये आंकी गई है।
नेपाल पुलिस के अनुसार बरामद सामान भारतीय दूतावास काठमांडो के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया है।

दिल्ली से चोरी कर लाया गया माल बरामद। स्रोत पुलिस

दिल्ली से चोरी कर लाया गया माल बरामद। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें