फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लालपुर गांव में होमगार्ड के घर समेत तीन घरों से चोरी

Thu, 02 Apr 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चोरी होने के बाद होमगार्ड मनोज के घर खुली पड़ी अलमारी। संवाद
विज्ञापन
फरधान। लालपुर गांव में चोरों ने एक रात में होमगार्ड के घर समेत तीन घरों से 47 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मौका मुआयना कर तीनों चोरियों की रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

लालपुर गांव निवासी मनोज कुमार होमगार्ड हैं। मनोज ने बताया कि उनके बेटे दीपक को बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे हनुमान यात्रा में भेजने के लिए सभी लोग उठे थे। दीपक के जाने के बाद सभी लोग फिर सोने लगे। उन्होंने बताया कि दोबारा पांच बजे उठे तो घर के कमरे खुले पड़े मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताला टूटे हुए थे। एक बक्सा छत पर पड़ा मिला। छानबीन की तो पता चला कि अलमारी में रखे 12 हजार रुपये समेत दो बहुओं और पत्नी के सोने की अंगूठी, सोने की चैन, गले के हार समेत 20 लाख से ज्यादा के जेवर चोरी हो गए।
मनोज ने बताया कमरों में ताला नहीं पड़े थे। अलमारी की चाभी बरामदे में हैंगर पर टंगी थी। वहीं, गांव के ही हलवाई शफीक के घर में ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। शफीक ने बताया कि उनके घर बक्से में रखे रुपये ताला खोलकर निकाल ले गए हैं। चोर पीछे वाले रास्ते से घर में घुसे थे। रात में वह खाना बनाने के लिए बुकिंग पर गया था।
विज्ञापन

गांव के ही राजू वर्मा के घर में भी चोरों ने धावा बोला और अलमारी का ताला तोड़कर दुकान का सामान खरीदने के लिए 20 हजार की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए।
मनोज का कहना है कि तीनों घरों में चोरी सुबह तीन बजे और पांच बजे के बीच हुई है। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने मौके का मुआयना कर पीड़ितों से जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि घरों में चोरी ताला खोलकर हुई है। जांच के लिए मौके पर स्वाट टीम को बुलाया गया है। चोरी का खुलासा जल्द किया गया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें