सदर कोतवाली के रैनी गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक घर को खंगाल डाला। चोर जेवर नकदी समेत करीब चार लाख का माल बटोर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है।
रैनी गांव निवासी सूबेदार परिवार समेत छत पर सो रहे थे। देर रात चोर छत से उतरकर घर में दाखिल हो गए। चोरो ने अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने चांदी के करीब तीन लाख के जेवर और 30 हजार नकद, कपड़े और भारी बर्तन भी उठा ले गए। चोरों द्वारा ले जाया गया एक संदूक घर से थोड़ी दूर मिला। सुबह परिवार वालों की आंख खुली तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए। सूचना पर मंगलवार सुबह चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल ने मौका मुआयना किया। भुक्तभोगी सूबेदार ने पुलिस को करीब चार लाख की संपत्ति चोरी होने की बात कही है।