पुलिस हिरासत में मोबाइल चोरी के आरोपी। पुलिस
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ मोबाइल फोन, तमंचा व कारतूस बरामद किए। कस्बे में 21 मई की रात मोबाइल फोन की दुकान का रोशनदान तोड़कर घुसे चोरों ने 12 कीपैड व तीन एंड्रॉयड फोन के साथ पांच हजार की नकदी चोरी कर ली थी।
प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसआई देशराज सिंह को दी गई थी। बाद में इस घटना के खुलासे करने के लिए बेहजम चौकी प्रभारी सिद्धांत पंवार को लगाया गया। चौकी प्रभारी ने रविवार सुबह कैमा खुर्द गांव के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक कुमार निवासी लोनपुरवा थाना नीमगांव और अमित सिंह उर्फ भैया निवासी नीमगांव बताया।