फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लुधियाना के कपड़ा व्यापारी के घर चोरी, माल नेपाल में बरामद

Sun, 19 Jul 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। पंजाब के लुधियाना के एक पॉश इलाके में कपड़ा व्यापारी के घर करीब दो सप्ताह पूर्व हुई लाखों रुपये की चोरी का माल नेपाल की कंचनपुर पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस को सोने-चांदी व हीरा जड़ित 37 प्रकार के आभूषण और छह बेशकीमती घड़ियां मिली हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कंचनपुर जिले के प्रवक्ता व डीएसपी टेक बहादुर रावत के अनुसार, जांच में सुराग मिला कि वारदात के बाद आरोपी चोरी का माल लेकर नेपाल आ गए हैं और उसे कंचनपुर जिले के दोदोधरा चांदनी नगर पालिका क्षेत्र के एक घर में छिपाकर रखा है। सूचना पर नेपाल पुलिस ने आठ जुलाई को घर में छापा मारकर 37 प्रकार के सोने-चांदी व हीरा जड़ित आभूषण और छह बेशकीमती घड़ियां बरामद कीं।
बताया गया कि लुधियाना में कपड़ा व्यापारी के घर चोरी के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था और नेपाल पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी। पुलिस ने बरामद सामान वैधानिक कार्रवाई के बाद लुधियाना के पीड़ित मालिक को सौंप दिया है। फिलहाल चोरी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें