सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र में एक झाले पर काम कर रहे किसान को ट्रैक्टर से खींचकर उसको पीट दिया। इस दौरान आरोपी ने पथराव भी किया। पीड़ित ने आरोपी पर तीन राउंड हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव लखनियापुर के पास झाला बनाकर रह रहे अनमोल रत्न चौधरी उर्फ़ पिंकी ने बताया कि मंगलवार शाम वह ट्रैक्टर से घर जा रहा था, तभी लखनियापुर निवासी एक युवक ने खींचकर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी ने पथराव करते हुए तीन राउंड फायरिंग भी की। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। सीओ /थाना प्रभारी शिवम कुमार ने बताया जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत है प्रकरण की जांच कराई जा रही है। संवाद