फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पूछताछ के लिए लाया गया युवक कोतवाली से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पूछताछ के लिए लाया गया सूरतनगर निवासी युवक शौच के बहाने भाग गया। इसके चलते कोतवाली में अफरातफरी मच गई। पुलिस युवक को खोजने में लगी हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 28 अगस्त को अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके चलते पुलिस गांव सूरतनगर निवासी हरजिंदर को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। मंगलवार की सुबह शौच के बहाने युवक कोतवाली से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस युवक के परिजनों को लेकर उसे तलाश रही है।
कोतवाली प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी को लेकर पूछताछ के लिए युवक हरजिंदर सिंह को लाया गया था। वह सुबह कहीं चला गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें