फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पति ने गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।पुलिस
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र के गांव ककरहा में तीन दिन पूर्व हुई रोली की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जमीन में हिस्सा न देना पड़े इसलिए दूसरी शादी कर चुके पति ने ही रोली की गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन


मैगलगंज कोतवाली के गांव ककरहा निवासी अहिबरन की पुत्री रोली का शव तीन जून की सुबह गांव के पश्चिम में स्थित एक खेत में मिला था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। मृतका के पिता अहिबरन ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस के अनुसार, रोली की शादी अजयपुर मजरा थाना मोहम्मदी निवासी देवेंद्र से हुई थी। रोली को मिर्गी के दौरे पड़ते थे, इसलिए उसने सात वर्ष पूर्व रोली को उसके मायके भेज दिया था और दूसरी शादी कर ली थी।
विज्ञापन

विधिक रूप से तलाक की प्रक्रिया पूरी न होने के चलते देवेंद्र को आशंका थी कि रोली अब भी उसकी संपत्ति में हिस्सेदार हो सकती है। इस बात से चिंतित देवेंद्र ने रोली की हत्या की योजना बनाई। मौका पाकर उसने रोली को खेतों में बुलाया और वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें