फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने रौंदी 20 एकड़ फसल

Sun, 09 Aug 2015 06:30 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क से आए करीब दो दर्जन हाथियों ने करीब 20 एकड़ फसल तहस-नहस कर दी। फसल खराब होने से किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं किसानों का आरोप है कि पड़ोस की वनचौकी में वनकर्मी इस दौरान सोते रहे।  किसानों ने खुद पटाखे आदि दागकर हाथियों को भगाया।
विज्ञापन

किसान नेकीराम, रमेशुर, गुरुमीत सिंह, बघेल सिंह, गुरुदयाल, गंगाराम, तौलेराम, विजयपाल, छड़ीराम, खुशीराम, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार का सपना था कि इस बार फसल अच्छी है लोगों का कर्जा उतर जाएगा और घर का खर्च भी अच्छी तरह चलेगा। शनिवार की रात हाथियों ने  ऐसा कहर बरपाया कि किसानों के सभी अरमान धरे के धरे रह गए। खेतों की हालत देख किसानों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। सुबह जब पार्क चौकी के दरोगा मुआयना करने पहुंचे तो उन्होंने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि हाथी पूरी तांडव मचाते रहे और वनकर्मी  सोते रहे उन्होंने  फायर किया होता तो इतना नुकसान नहीं हो पाता।  किसानों ने वनविभाग और प्रशासन से हाथियों द्वारा बर्बाद की गई फसल के मुआवजे के साथ हाथियों से बचाने और कर्मियों की लापरवाही पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें