फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी रोड पर कब मेहरबान होगी पालिका

Sun, 09 Aug 2015 06:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाली की दौर से गुजर रहीं शहर दो प्रमुख सड़कों में नगर पालिका ने नौरंगाबाद रोड के निर्माण को मंजूरी दे दी है, लेकिन गढ़ी रोड के निर्माण को लेकर अभी कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। इससे गढ़ी रोड के लोगों को सड़क निर्माण के लिए पालिका से अनुमति मिलने का इंतजार करना होगा। पालिका प्रशासन ने गढ़ी रोड के निर्माण में आ रही दिक्कत के बाबत बजट की कमी का हवाला दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की सबसे बदहाल गढ़ी और नौरंगाबाद रोड पर बड़े-बड़े गड्ढों हो गए हैं और इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। आलम यह है कि इन सड़कों की बदहाली के  कारण रिक्शे ही नहीं बल्कि बाइक सवार भी इन सड़कों से गुजरने से परहेज करने लगे हैं। दिनोंदिन इन सड़कों पर बढ़ रहे ट्रैफिक के कारण सड़कें टूटने लगी हैं। गढ़ी रोड पर बिजली उपकेंद्र, बिजली स्टोर, वर्कशॉप, एसएसबी कैंप और तीन स्कूलों के अलावा करीब पांच हजार लोगों का ट्रैफिक है। इसी रोड से गढ़ी, मिदनियां, शिवालापुरवा, मौलवीपुरवा, मथना समेत तमाम गांव भी जुड़े हुए हैं। पिछले एक दशक से ज्यादा का समय गुजरने के बावजूद नगर पालिका ने गढ़ी रोड की ओर ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से सड़क की हालत और भी बिगड़ती चली गई। अब भी यह सड़क जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की शिकार है। वहीं नौरंगाबाद रोड से गंगोत्रीनगर, प्यारेपुर, अमर बिहार कालोनी, रामापुर, सलेमपुर कोन समेत कई मोहल्ले जुड़े हुए हैं। जबकि नकहा, ईसानगर, खमरिया, सिसैया आदि कस्बों में जाने के लिए भी लोगों को इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। लोगों का कहना है कि बाहरी सड़क होने के कारण कई वर्षों से जनप्रतिनिधि इस सड़क के प्रति आंखें मूंदे रहे, हालांकि अब नगर पालिका ने बोर्ड बैठक में इस सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव पास किया है, लेकिन अभी तक कार्य नहीं शुरू किया गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
अध्यक्ष नगर पालिका डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि लखीमपुर शहर में नगर पालिका का सबसे अधिक जोर सड़कों के निर्माण पर ही रहा है। नौरंगाबाद रोड के निर्माण के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। गढ़ी रोड का निर्माण कार्य वर्ष 2015 में ही पूरा कर लिया जाएगा। तब तक सड़क को बराबर करने के लिए कहा गया, जिससे लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें