फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, पति ने शारदा नदी में लगाई छलांग

Thu, 23 Oct 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद लगी भीड़- संवाद
विज्ञापन
धौरहरा (खीरी)। बम्हौरी में बृहस्पतिवार तड़के पूनम देवी (26) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पति रामनिवास ने खमरिया क्षेत्र में शारदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने रामनिवास की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका।दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होता था, उसी के चलते यह घटना हुई।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के कहारनपुरवा गांव के मजरा बम्हौरी निवासी रामनिवास उर्फ गोलू का गांव सरसवा निवासी पूनम से आठ साल पहले विवाह हुआ था। उनके दो बच्चे मौसमी (5) और गौरव (3) हैं। सीओ शमशेर बहादुर के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे पूनम ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना दी। इसका पता चलते ही रामनिवास घर से भाग गया। उसे डर हो गया कि पुलिस उसे पकड़ लेगी। परिजन उसकी तलाश करते रहे, मगर कुछ पता नहीं चला। इस बीच मौके पर आई धौरहरा पुलिस ने पूनम का शव कब्जे में ले लिया।

शाम को पुलिस को जानकारी मिली कि रामनिवास ने खमरिया थाना क्षेत्र में ऐरा पुल से शारदा नदी में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने यह देखकर पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस को पुल के पास रामनिवास की चप्पलें मिलीं। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई, फिर मोटरबोट से भी उसकी तलाश कराई गई, मगर देर शाम तक रामनिवास का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन




पूनम के आत्महत्या करने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पूछताछ में गांव में कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि रामनिवास के किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध थे। इससे रामनिवास और पूनम के बीच मनमुटाव हो गया था और अक्सर झगड़ा होता था। तंग आकर पूनम अपने मायके में रहने लगी। दिवाली से पहले पूनम ससुराल आई थी। बुधवार रात फिर विवाद होने पर पूनम ने खुदकुशी कर ली। धौरहरा के सीओ शमशेर बहादुर ने बताया कि विवाद के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। इतना स्पष्ट है कि रामनिवास ने पुलिस कार्रवाई से भयभीत होकर नदी में छलांग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें