फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 20 दिन में ही थम गए लखनऊ-मोहम्मदी-बंडा रोडवेज बस के पहिये

Wed, 20 Aug 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी/गोला गोकर्णनाथ। गोला से मोहम्मदी, बंडा, लखनऊ के बीच संचालित होने वाले रोडवेज के पहिए थम गए। बस को पर्याप्त सवारियां न मिलने अफसरों ने इसके संचालन को बंद करने का फैसला लिया। खासबात यह कि 20 दिन पहले ही इसको संचालन किया गया था। यह सेवा बंद होने से लोग मायूस हो गए।
विज्ञापन

एक माह पहले गोला डिपो को कुछ नई रोडवेज बसें मिली थीं। नई बसें मिलने पर कई नए रूटों पर बसों को संचालन कराया गया, जिसमें मोहम्मदी-लखनऊ-बंडा बस भी शामिल थी। गोला डिपो ने 20 दिन पहले मोहम्मदी, बंडा होते हुए लखनऊ के लिए एक सेवा शुरू की थी, जो तीसरे दिन वापस होती थी। गोला डिपो से रोजाना एक बस सुबह 8:30 बजे लखनऊ के लिए छूटती थी।
लखनऊ वापस में यह बस बंडा जाती थी और रात को वहीं ठहरती थी। सुबह सात बजे बंडा से पुवायां होते हुए मोहम्मदी, बरबर, औरंगाबाद, मैगलगंज, सीतापुर, लखनऊ और फिर गोला वापस आती थी। गोला डिपो पर यह बस तीसरे दिन पहुंचती थी। गोला डिपो के इंचार्ज प्रेम शंकर ने बताया कि बस को पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही थी, जिससे डिपो को नुकसान हो रहा था। ऐसे में इस बस का संचालन बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें