फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट, सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड

Tue, 01 Dec 2015 07:27 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के बाद तापमान में आई गिरावट के बाद मंगलवार को एकाएक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ गई। शाम को एकाएक लोगों में कंपकंपी छूट गई।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। मंगलवार दोपहर तक तो धूप रही लेकिन एकाएक आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, इससे ठंड बढ़ गई। मितौली क्षेत्र के मिन्नापुर गांव में  तेज हवा चलने से एक दीवार गिर गई।
इसमें मलबे में दबकर तीन वर्षीय बालक रहमान की मौत हो गई जबकि पांच वर्षीय दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले के जंगबहादुर गंज समेत कई जगहों पर मामूली बारिश हुई है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें