फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Dec 2015 07:22 PM IST
मझगईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधरहिया गांव में करीब पांच माह पूर्व राजीव गांधी योजना के तहत बिजली के खंभे लगाकर बिजली पहुंचाई गई थी। गांव में बिजली आने से लोगों में खुशी का माहौल था। तमाम लोगों ने बिजली के कनेक्शन लिए लेकिन पांच माह बाद भी ग्रामीणों के घरों में सप्लाई बदस्तूर जारी नहीं है। इसके लिए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार मांग भी की लेकिन किसी के कानों पर जूं नहीं रेंगी। मंगलवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में सरवन, प्रमोद, जगदीश, रामपाल, नत्थाराम, टीकाराम आदि लोग शामिल थे। लोगों ने जल्द बिजली सप्लाई चालू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें