फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इंतजार खत्म... खुल गए दुधवा टाइगर रिजर्व के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। सैलानियों का इंतजार खत्म हुआ। दुधवा टाइगर रिजर्व के नवीन पर्यटन सत्र का बुधवार को शुभारंभ हो गया। फीता कटने के बाद जैसे ही सैलानियों की जिप्सियां पार्क भ्रमण के लिए रवाना हुईं तो हथिनी गंगाकली ने सूंड़ उठाकर सैलानियों का स्वागत किया। पहले दिन सैलानियों को निशुल्क भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे से पहले आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू विधायक रोमी साहनी के साथ दुधवा के पर्यटन परिसर पहुंचे। यहां गारद के साथ उनको सलामी दी गई और पार्क के उपनिदेशक डाॅ. रंगाराजू टी. व डीएफओ बफर जोन सौरीष सहाय ने उनका स्वागत किया।
पंडित सोनू आचार्य ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई। इसके बाद सभी अधिकारियों की मौजूदगी में मंत्री दयाशंकर मिश्र व विधायक रोमी साहनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पर्यटन सत्र का शुभारंभ कराया। मंत्री ने नारियल फोड़ने के साथ ही सैलानियों का स्वागत करने के लिए तैयार खड़ी राजकीय हथिनी गंगाकली को गुड़ व केला आदि भी खिलाया गया।
विज्ञापन

सभी ने संयुक्त रूप से जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर जंगल भ्रमण के लिए रवाना किया। पहले दिन स्थानीय सैलानियों का तांता लगा रहा और सभी ने निशुल्क पार्क के जंगल का भ्रमण किया।

-

दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए खोल दिया गया है और पहले दिन स्थानीय और बाहर से आए सैलानियों को निशुल्क पार्क का भ्रमण कराया गया है। सात नवंबर से अब दो शिफ्टों में सैलानियों को पार्क का भ्रमण कराया जाएगा। प्लास्टिक पर प्रतिबंध के साथ ही जिप्सियों में फर्स्ट एड बाॅक्स भी रखा जाएगा।
विज्ञापन


-डाॅ. रंगाराजू टी., डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें