फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: केजीबीवी की छात्राओं को खेलों में किया जाएगा पारंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित हो रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पंजीकृत छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ ही खेल में दक्ष किया जाएगा। इसको लेकर दो स्कूलों को चयनित किया जाएगा। एक केजीबीवी-एक खेल योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय में खेल का चयन कर उसमें छात्राओं को पारंगत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। शासन से आए निर्देश के क्रम में अब प्रत्येक केजीबीवी में खेलकूद से संबंधित गतिविधियों के लिए समिति का गठन होगा। वार्डन की अध्यक्षता में गठित होने वाली इस समिति में खेल में रुचि रखने वाली दो शिक्षिकाएं और दो खिलाड़ी छात्राओं को शामिल किया जाएगा। विद्यालय में उपलब्ध खेल के मैदान, संसाधन और छात्राओं की रुचि को देखते हुए विद्यालय किसी एक खेल का चयन करेगा। कुशल व्यायाम शिक्षिका व क्रीड़ा प्रभारी इस पर सहमति देंगे।
बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि अगर संबंधित विद्यालय में खेल शिक्षक नहीं हैं तो वाह्य खेल व्यायाम प्रशिक्षक जो महिला होंगी, उन्हें निश्चित समयावधि के लिए स्कूल से संबद्ध किया जाएगा। विद्यालय में खेल मैदान के साथ आस-पास स्थित खेल स्टेडियम का उपयोग भी छात्राएं कर सकेंगी। खेल संघों से संपर्क कर खेल के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जाएंगे। ब्लॉक व जिला स्तर पर विशेषज्ञ खेल शिक्षकों का पूल तैयार किया जाएगा। खेल शिक्षिका को जरूरत के अनुसार, जिले के भीतर एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

केजीबीवी की बालिकाओं का भी एक स्कूल से दूसरे स्कूल में स्थानांतरण किया जाएगा। उन्हें अभिभावकों की सहमति से विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर में जाने की छूट दी जाएगी। छात्रा को उसके पसंद के खेल का प्रशिक्षण तीन महीने तक उपलब्धता के अनुसार दूसरे विद्यालय में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें