फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान रोकने के लिए ग्रामीणों ने खुद कसी कमर

Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   तिकुनिया खीरी।
विज्ञापन
कटान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांस-बल्लियां लगाकर कटान रोकने का कर रहे प्रयास 
विज्ञापन

 गांव गंगानगर में नदी के कटान को रोकने के लिए जब कोई सरकारी मदद नहीं मिली तो ग्रामीणों ने खुद कटान रोकने के उपाय शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मोहना नदी में बांस-बल्लियों को लगाकर कटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं। डॉक्टर फार्म के पास हो रहे कटान को देखने शुक्रवार को भी कोई प्रशासनिक अमला नहीं पहुंचा है, जिससे कटान पीड़ितों में रोष है। 
विज्ञापन

तिकुनिया कोतवाली के गंगानगर गांव के पास डॉक्टर फार्म के करीब मोहाना नदी तेजी से कटान कर रही है। कटान का वेग तेज होने के कारण ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से कटान रोकने के उपाय करने की मांग की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे मायूस ग्रामीण खुट ही कटान को रोकने के लिए एकजुट हो गए और नदी में बांस-बल्लियां लगाकर झाड़-झंखाड़ आदि डालकर कटान रोकने की कोशिश करने में लगे हैं। कटान पीड़ितों का आरोप है कटान रोकने के लिए निघासन एसडीएम को कई बार सूचना दी गई। सूचना के बाद भी अफसर नहीं पहुंचे। इससे कटान पीड़ितों ने अब सरकारी सहयोग की उम्मीद छोड़ दी है। कटान को रोकने में सहयोग करने वाले ग्रामीण वीरेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरुसेवक सिंह, हरविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि में प्रशासन के प्रति रोष है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें