फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली की स्पार्किंग से गांव जला, दो दर्जन घर राख

Tue, 21 Apr 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बेहोश युवक रोती हुई महिला। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। गांव मुन्नापुरवा में मंगलवार दोपहर बिजली के तारों में स्पार्किंग से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब दो दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस भीषण अग्निकांड में हुलासी राम का 20 वर्षीय पुत्र रोहित झुलस गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे गंगाराम के घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग हुई। गिरती चिंगारियों से आग भड़क उठी और तेज हवा के चलते लपटें तेजी से फैलती चली गईं। कुछ ही देर में पूरा मोहल्ला आग की चपेट में आ गया। हालात ऐसे हो गए कि लोग सामान निकालना तो दूर किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग सके।
आग की सूचना मिलते ही पास के गांव सिसवारा गदियाना, भादुरैहिया, बोटन पुरवा और मोती पुरवा के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पशुवाड़ों में बंधे जानवरों की रस्सियां काटकर उन्हें बचाया। इसी दौरान रोहित आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे एंबुलेंस से निघासन सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर दमकल की देरी से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची तो लोगों ने विरोध जताया। मौके पर मौजूद एसआई राम सुमेर साहनी और दीवान महेंद्र सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया और अतिरिक्त गाड़ियां बुलाने की जानकारी दी।
शाम तक आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गंगाराम, बबलू, आशीष, जयलाल, सोहन, शारदा प्रसाद, महावीर, सोनेलाल, श्रीकेशन, राजेश, कौशल, तोताराम और रामनरेश सहित करीब दो दर्जन ग्रामीणों के घर जलकर राख हो चुके थे। घरों में रखा राशन, जेवर, नकदी और बिस्तर सब कुछ नष्ट हो गया। गंगाराम और सोनेलाल के डनलप भी जल गए।
देर शाम निघासन एसडीएम राजीव निगम और तहसीलदार दिव्यांशु शाही ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसडीएम ने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया, जबकि तहसीलदार ने लेखपाल अभिषेक कुमार को नुकसान का आकलन कर राहत व मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

बेहोश युवक रोती हुई महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें