फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडंजा निर्माण की सत्यापन आख्या 31 तक मांगी

Tue, 27 Jan 2015 05:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा और राज्य वित्त आयोग से प्रत्येक ग्राम पंचायत में बिछाए जा रहे खड़ंजा कार्य का सत्यापन 28 और 29 जनवरी 2015 को किया जाएगा। न्याय पंचायतवार नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारी अपनी-अपनी समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यस्थलवार साइन बोर्ड एवं कार्य प्रगति की फोटोग्राफ सहित गुणवत्ता की आख्या 30 जनवरी को ब्लाक स्तर पर नामित नोडल अधिकारी को सौंपेगे, जो 31 जनवरी 2015 को रिपोर्ट सीडीओ को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 19 जनवरी को जनपद की 995 ग्राम पंचायतों में एक साथ खड़ंजा लगाने की शुरुआत हुई थी, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में 200-200 मीटर खड़ंजा लगाया जाना है। यह कार्य 25 जनवरी 2015 तक पूरा होना था। बीच में अवकाश पड़ जाने के चलते सत्यापन कार्य नहीं हो सका था। सीडीओ नितीश कुमार ने आदेश जारी कर निर्धारित प्रारूप पर 28 और 29 जनवरी को खड़ंजे के गुणवत्तापरक निर्माण की आख्या 31 जनवरी तक तलब की है। खड़ंजा निर्माण की लंबाई, अनुमानित व्यय, साइन बोर्ड, ईंटों की गुणवत्ता आदि बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें