फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर वाया मैलानी एक फेरा लगाएगी ट्रेन

Sun, 10 May 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन वाया मैलानी एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन रविवार 10 मई को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर सोमवार सुबह मैलानी पहुंचेगी और वहां से गोरखपुर के लिए आगे जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से जारी सूचना के अनुसार पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल का संचालन किया जाएगा।
ट्रेन रविवार रात 00:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। इसके बाद यह बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, रतलाम, नागदा जंक्शन, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर और पीलीभीत होते हुए सोमवार सुबह 07:34 बजे मैलानी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी से ट्रेन 07:39 बजे रवाना होकर सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए शाम 05:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें