फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शावकों संग आबादी के पास पहुंची बाघिन, ग्रामीणों ने खदेड़ा

विज्ञापन
वन कर्मियों से नोक-झोक करते ग्रामीण। संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। गोला वन रेंज जंगल से निकलकर अपने दो शावकों के साथ बाघिन चहलकदमी करती रत्नापुर गांव के पास पहुंच गई। यह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर वह आबादी से सटे गन्ने के खेत में छिप गई। इस बीच मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम के साथ ग्रामीणों की काफी देर तक नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

गोला रेंज जंगल से निकली बाघिन अपने दो शावकों के साथ बुधवार शाम चहलकदमी करते हुए जंगल से सटे रत्नापुर गांव आबादी के पास पहुंच गई। आबादी के पास बाघिन को देख तमाम ग्रामीण अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर और शोर मचाकर खदेड़ा। खदेड़ने पर वह शावकों संग पाला सिंह के गन्ने के खेत में छिप गई। इस पर ग्रामीणों ने खेत को घेर कर काफी देर तक शोरगुल मचाते रहे,लेकिन वह वहीं छिपी रही।
इस बीच मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम को देख आक्रोशित ग्रामीणों से नोकझोंक शुरू हो गई। गुस्साए ग्रामीण खेत में छिपी बाघिन और शावकों को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। उनके काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने बाघिन और शावकों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए बृहस्पतिवार को दो कैमरे लगवाए हैं। रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि लगाए गए कैमरों में तस्वीर कैद होने के बाद उसकी लोकेशन का सही पता लग सकेगा। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। बाघिन और शावक दिखाई पड़ने पर वन विभाग को सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें