फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ ने बदली जगह, पकड़ने में वन विभाग की चुनौती बढ़ी

Tue, 17 Mar 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। त्रिकोलिया मोड़ के पास गन्ने के खेत में कई दिनों से डेरा जमाए बाघ ने सोमवार को अपनी लोकेशन बदल दी। विभाग को बाघ को ट्रेंक्युलाइज कर पकड़ने की अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को बाघ की तलाश के लिए स्थानीय वनाधिकारियों के साथ अब डीएफओ कीर्ति चौधरी भी मौके पर पहुंच गई हैं। वे खुद ड्रोन के जरिये इलाके की निगरानी कर रही हैं, लेकिन दोपहर तक बाघ की लोकेशन पता नहीं चल सकी थी।
बताया गया कि बाघ पिछले कई दिनों से त्रिकोलिया मोड़ के पास गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था, लेकिन बाघ पिंजरे से दूरी बनाए रहा। गन्ने के घने खेत में छिपे होने से बाघ को देख पाना मुश्किल हो रहा था, इसलिए ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें