फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जंगल में आज से फिर लौटेगा रोमांच

Sun, 01 Nov 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा के पर्यटन परिसर में की गई साफ-सफाई व रंगाई-पुताई। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां (खीरी)। मानसून के लंबे विराम के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के जंगल में रविवार से फिर रोमांच लौटेगा। नए पर्यटन सत्र का आगाज सुबह 7:45 बजे होगा।
विज्ञापन

मुख्य द्वार पर भाजपा विधायक रोमी साहनी फीता काटकर सैलानियों का स्वागत करेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए 95 सफारी गाड़ियां और 14 थारू हट हाउस तैयार किए गए हैं।
इस बार सैलानियों को तराई के दलदली मैदानों में विचरण करते 53 गैंडों के दीदार का मौका मिलेगा। इसके अलावा बाघ और दुर्लभ बारहसिंगा भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन

सैलानियों के ठहरने के लिए पार्क परिसर में 14 थारू हट हाउस तैयार किए गए हैं। इनमें चार वीआईपी अतिथियों के लिए आरक्षित हैं। किशनपुर और बनकटी में भी नई हट बनाई गई हैं। ऑनलाइन बुकिंग में पर्यटकों का उत्साह दिख रहा है। इस बार देशी और विदेशी सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।

सफारी के लिए कुल 95 गाड़ियों का बेड़ा तैयार किया गया है। इनमें महिंद्रा थार सहित 12 सरकारी और 83 निजी गाड़ियां शामिल हैं। इनमें 60 गाड़ियां दुधवा कोर जोन और 30 किशनपुर सेंक्चुरी में तैनात की गई हैं।
महावीर सिंह, वार्डन, दुधवा नेशनल पार्क

जलभराव के कारण मुख्य प्रभाग में सफारी रहेगी स्थगित
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व में सैलानी मुख्य प्रभाग में जंगल सफारी नहीं कर सकेंगे। हालिया बारिश और बाढ़ से जंगल के अंदरूनी रास्ते जलमग्न और क्षतिग्रस्त हैं। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सैलानियों के लिए किशनपुर वन्यजीव विहार में सफारी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
वन अधिकारियों के मुताबिक, जलस्तर घटने और मार्गों की मरम्मत पूरी होने के बाद मुख्य प्रभाग में सफारी सेवा बहाल की जाएगी। फिलहाल किशनपुर वन्यजीव विहार के वनमार्ग सुरक्षित और सुगम पाए गए हैं। सैलानी यहां जंगल और वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन और उप निदेशक जगदीश आर ने पर्यटकों से सहयोग की अपील की है। संवाद

दुधवा के पर्यटन परिसर में की गई साफ-सफाई व रंगाई-पुताई। संवाद

दुधवा के पर्यटन परिसर में की गई साफ-सफाई व रंगाई-पुताई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें