फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार बच्चों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sat, 07 Feb 2015 07:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें नामांकित 3519 में से 3070 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।  
विज्ञापन

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 427 में 10 बच्चे परीक्षा से अनुपस्थित रहे जबकि 417 ने परीक्षा दी।
मितौली। नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से पर्यवेक्षक और सीएलओ परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
बिजुआ। यहां जिला पंचायत इंटर कॉलेज में नवोदय विद्यालय का परीक्षा केंद्र बनाया गया। केंद्र व्यवस्थापक सतेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में 145 विद्यार्थी शामिल हुए। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सह व्यवस्थापक के तौर पर एबीआरसी वीरेंद्र कुमार शुक्ला और पर्यवेक्षक नित्यानंद मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धौरहरा। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 337 बच्चों ने भाग लिया जबकि 101 बच्चे अनुपस्थित रहे। कॉलेज के प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि विकास खंड रमियाबेहड़ के 141, ईसानगर के 132 और धौरहरा के 88 बच्चों ने परीक्षा दी। नवोदय विद्यालय से आए परीक्षक संजीव कुमार, सीता विश्वास, केएम तिवारी तथा खंड शिक्षाधिकारी रमेश कुमार मौर्या सत्य प्रकाश व रमेश कुमार पंकज ने परीक्षा पर निगरानी रखी।
विज्ञापन

मोहम्मदी। कक्षा छह की नवोदय प्रवेश परीक्षा स्थानीय परीक्षा केंद्र जेपी इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
परीक्षा में मोहम्मदी ब्लाक के पंजीकृत 190 में 176 तथा पसगवां ब्लाक के 206 में से 191 छात्र/छात्राओं ने परीक्षा दी।  जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक मनोज खरे, नायब तहसीलदार, एबीआरसी सुभाष चंद्र शुक्ल, पसगवां के डॉ. निर्देश वर्मा, सुंदरलाल वर्मा, कैलाश नाथ वाजपेयी, संजय कटियार, शशि शेखर मिश्रा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसआई राम सिंह पवार, एसआई  छोटेलाल, अजय शर्मा, रामप्रसाद भार्गव मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें