फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीसरे आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Thu, 26 Jun 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। 20 दिन पूर्व दीक्षितपुर गांव के बाहर मायके आ रही नवविवाहिता से हुई लूट की वारदात में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों में से एक ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस वारदात में शामिल कुल चार अभियुक्तों में से पुलिस दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

छह जून को अनिकेत निवासी दीक्षितपुर अपने छोटे भाई आदर्श के साथ अपनी बहन प्रिंसी को उसकी ससुराल भिकनापुर थाना मितौली से विदा कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। दीक्षितपुर गांव के बाहर बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने इनको रोकते हुए प्रिंसी के जेवरात व नगदी लूटकर फरार हो गए थे। 20 जून को पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो अभियुक्त पंकज व छोटू को गिरफ्तार कर,लगभग सात हजार रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद करते हुए जेल भेज दिया था। बुधवार सुबह रंजीत ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें