फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए भरी हुंकार

Thu, 26 Jun 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बुधवार को नगर के विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों की माफी तथा गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी की केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं जिला महासचिव कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झंडे और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सीपीआई नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र अधिशासी अभियंता को दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि बिजली को निजी हाथों में बेचना बंद किया जाए। प्रदेश के सभी गरीब परिवारों को प्रति माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए। डबल इंजन सरकार ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें अब निभाया जाए। बड़े उपभोक्ताओं पर बकाया लाखों रुपये के बिल की वसूली की गारंटी तय हो।
ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर विनोद भारती, देशराज, मोहम्मद सलीम, प्रदीप कुमार, इमरान अली, जुल्फिकार, जलाल अहमद, इबरार हुसैन और शमसुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें