फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बैंक में दो दिन से कैश नहीं, खातेदार परेशान

Sat, 13 Dec 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बैंक शाखा में कैश नही है का लगा बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
संसारपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की संसारपुर शाखा में दो दिन से कैश नहीं है। इससे खाताधारक परेशान हैं। शुक्रवार को भी सुबह से बैंक में लाइन लगाकर पहुंचे ग्रामीण मायूस लौट गए।
विज्ञापन

आगे शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। छत्तीपुर के मदनलाल वर्मा, चौरिया के जगदीश प्रसाद, असौवा के कंधई लाल, भम्मापुर के बाबूराम, अंगदपुर के नसीम, शंकरपुर के रामस्वरूप, भरिगवां के रामनरेश ने बताया कि वे दो दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कैश उपलब्ध नहीं है।
चीनी मिल और क्रशर का भुगतान भी इसी बैंक खाते में आता है। इससे मजदूरों तथा किसानों को नकद भुगतान करने में दिक्कतें आ रही हैं।ग्राहकों का कहना है कि किसी को दवाई खरीदनी है तो किसी को मजदूरों का पैसा देना है, लेकिन कैश न मिलने से कामकाज ठप पड़ा है। शुक्रवार को कई खाताधारक बैंककर्मियों से बहस करते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक अभिनीत गुप्ता ने बताया कि मांग के अनुपात में कैश नहीं मिल पाया है। उम्मीद है कि शनिवार को कैश आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें