फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोरी का पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया के पटिहन गांव के इंद्रा आवास कॉलोनी में संदिग्ध हालात में हुई किशोरी की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम होने पर शव घर पहुंचा और पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पटिहन के इंद्रा आवास कॉलोनी निवासी संतोष की पुत्री आरती (17) का कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला था। मामले में परिजनों ने दूसरे गांव के एक युवक पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग के चलते मौत होने का कारण स्पष्ट हुआ था। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। उधर, रविवार को पीएम होने के बाद शव घर पहुंचने के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे जांच कर कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें