फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गला घोटकर हुई थी किशोर की हत्या

विज्ञापन
मृतक के घर पर मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रड़ा देवरिया के मजरा नई बस्ती में शनिवार को मचान पर मिले किशोर की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई है।
विज्ञापन

रड़ा देवरिया के मजरा नई बस्ती निवासी अशोक कुमार के 14 वर्षीय पुत्र सोहिल का शव शनिवार को गांव के एक खेत में मचान पर मिला था। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार शाम शव घर पहुंचा तो परिवार के लोग हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। शनिवार की रात ही भीरा एसओ पुष्पराज कुशवाहा और कई थानों की पुलिस और क्षेत्राधिकारी गोला गवेंद्र गौतम, एडिशनल एसपी नैपाल सिंह मौके पर पहुंच गए।
शव के अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस और मृतक के परिजनों में लगातार वार्ता चलती रही। रविवार की सुबह एक प्लाटून पीएसी भी बुला ली गई। रड़ा तथा नई बस्ती छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर और अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार तो कर दिया, लेकिन हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की बात पुलिस के सामने रख दी। हालांकि पुलिस रड़ा में ही कैंप कर रही है। कई टीमें लगातार छापा मार रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कई टीमें इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए लगातार छापा मार रहीं हैं। मुकदमा दर्ज हो गया है टीमों को लगा दिया गया है। बहुत जल्दी खुलासा किया जाएगा। - नैपाल सिंह, एएसपी

मृतक के घर पर मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें