गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान में हॉकी मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
- फोटो : नेत्र परीक्षण करतीं डा. प्रेरणा उपाध्याय। संवाद
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर शुरू हुए 63वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में पहले दिन शुक्रवार को गोरखपुर, हरदोई और शाहजहांपुर की टीमें विजयी रहीं। पहला मैच डीएचए लखीमपुर और वीपीएस हॉकी क्लब गोरखपुर के मध्य प्रारंभ हुआ। इसमें गोरखपुर के खिलाड़ी सूर्यांश ने 25वें मिनट में फील्ड गोल किया। 40वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी लखनऊ लखन भारद्वाज ने फील्ड गोल किया। इस प्रकार से गोरखपुर की टीम 2-0 से विजय हुई।
दूसरा मैच सुरा क्लब हॉकी एकेडमी कानपुर और बाबू शिरीषचंद्र हाॅकी क्लब हरदोई के मध्य हुआ। इसमें हरदोई के खिलाड़ी राहुल ने नाैवें मिनट में फील्ड गोल किया। 21वें मिनट में हरदोई के खिलाड़ी अंकित सिंह ने फील्ड गोल किया। 39वें मिनट में हरदोई के खिलाड़ी अरमान ने फील्ड गोल किया। 43वें मिनट में सुरा हॉकी अकादमी कानपुर के खिलाड़ी बॉबी ने फील्ड गोल किया। हरदोई की टीम 4-2 से विजय रही।
तीसरा मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला व प्रिंस हॉकी क्लब शाहजहांपुर के मध्य हुआ। तीसरे मिनट में शाहजहांपुर के खिलाड़ी आदित्य ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल किया। छठे मिनट में शाहजहांपुर के खिलाड़ी अमन ने फील्ड गोल किया। 22वें मिनट में शाहजहांपुर के खिलाड़ी चंद्रमोहन ने फील्ड गोल किया। इस प्रकार से शाहजहांपुर 3- 0 से विजय रही। संचालन देवेंद्र सिंह और ओम प्रकाश यादव ने किया।
इससे पूर्व कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, प्रबंधक एवं पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा ने स्ट्रोक लगाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। इस मौके पर प्रधानाचार्य आत्मप्रकाश सरोज, विश्वनाथ सिंह, डॉ. एलआर वर्मा, डॉ. सूर्यप्रकाश टूर्नामेंट के संयोजन मंत्री लखपत भारती, अशोककुमार वर्मा, नारायणलाल वर्मा, विनोदचंद्र मिश्र, एमजे खां, सुंदर लाल और डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।