अहमदनगर में स्व इंद्रगिरि वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल में नेवदिया की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम चांद क्लब गुलाबनगर को 15-10 से हराकर जीत अपने नाम दर्ज कराई है।
मुख्य अतिथि प्रहलाद पटेल, विशिष्ट अतिथि मुकेश गुप्ता और प्रधान प्रतिनिधि हजरत अली की अध्यक्षता में हुए टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल आजाद क्लब नेवदिया और एसएस राना क्लब गोला के मध्य हुआ। जिसमें नेवदिया ने 15-11 से जीत हासिल की। दूसरा मैच भटपुरा रसूलपुर और गुलाबनगर के मध्य हुआ। जिसमें गुलाबनगर ने 15-11 से जीत अपने नाम की, फाइनल मैच चांद क्लब गुलाबनगर और आजाद क्लब नेवदिया के मध्य हुआ जिसमें आजाद क्लब नेवदिया ने 15-10 जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा किया। निर्णायक सौरभ गिरि, मोहम्मद इरफान, स्कोरर मोहम्मद सलमान और अभिषक मिश्र रहे। कमेंट्री शफी अहमद ने की। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक सत्यम गिरि, विश्नु गिरि, एसआई हैदराबाद राजपाल, विनीश मिश्रा, बिजेंद्र पटेल, सौरभ गिरि, मुकेश गुप्ता, राजेंद्र मिश्रा, सत्यम गिरि, श्रवण मौर्य, आदित्य यादव, हर्षित मिश्र, सुशील, माताप्रसाद तिवारी, मोहम्मद इमरान, उमेंद्र गिरि, सचिन मिश्रा, नवनीत शुक्ल, जितेंद्र वर्मा, विनीश मिश्र आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।